Ramnavmi पर दिग्विजय सिंह ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

इस बार के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जिस एक सीट पर सारे देश की नजरें हैं। वो भोपाल है। यहां से कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। ये अलग बात है कि भाजपा उनके खिलाफ अब तक कोई चेहरा नहीं तय कर पाई है। सिर्फ बैठकों और चर्चाओं का दौर चल रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह बदली हुई रणनीति के तहत भाजपा के इस अभेद्य किले में सेंध लगाने के लिए काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की आचार संहिता के दौरान एक घोषणा ने सबको चौंका दिया। राम नवमी के दिन एक धार्मिक कार्यक्रम में जिला कांग्रेस को आवंटित हुई जमीन उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की मंशा जाहिर की।
दिग्विजय सिंह ने शनिवार दोपहर शहर के हमीदिया रोड, सब्जी मंडी स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जय श्री राम के नारे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन भी कांग्रेस शासनकाल में दी गई थी। ट्रस्ट ने यहां राम मंदिर बनाया। मंदिर के सामने जिला कांग्रेस कमेटी की जमीन है। तो आज रामनवमी के अवसर पर वो जमीन भी कांग्रेस पार्टी की ओर से आपके ट्रस्ट को हम ट्रांसफर करना चाहते हैं।

More videos

See All