प. बंगाल में इस बार कांटे का मुकाबला, ममता को ऐसे चुनौती दे रही भाजपा

लोकसभा चुनाव 2019 का पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब सभी पार्टिया पूरे-जोर शोर के साथ बाकी चरणों के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस बार पश्चिम बंगाल की राजनीति सबसे ज्यादा गरमाई हुई है। बंगाल की राजनीति से लेफ्ट सिमटती जा रही है, वहीं भाजपा लगातार अपनी पैठ मजबूत करती जा रही है। पिछले कुछ स्थानीय और विधानसभा चुनाव परिणामों को देखने पर यह बात स्पष्ट भी हो गई है। इस बार यहां की 42 सीटों पर भाजपा की सीधी टक्कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से है। ममता बनर्जी जहां मोदी हटाओ का नारा दे रही हैं वहीं भाजपा उन पर कुशासन और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है।

More videos

See All