सीकर यहां लड़ाई मोदी और महरिया के बीच, माकपा भी गेम चेंजर

सीकर सीट टिकट घोषणा के साथ ही चर्चाओं में है कि राजस्थान में कांग्रेस का खाता यहीं से खुलेगा। हमने सबसे पहले इसी की तह में जाने की कोशिश की। आठ विधानसभाओं के 37 गांवों तक पहुंचे। कहीं भी माहौल एक पक्ष में नहीं है। ये चुनाव नई भाजपा (सांसद सुमेधानंद) वर्सेज पुरानी भाजपा (कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया) का भी बताया जा रहा है। माकपा भी सियासी समीकरण बिगाड़ सकती है।कालाडेरा बस स्टैंड। सब्जी लेने के लिए कुछ लोग विक्रेता गणेशराम के पास खड़े हैं। चुनाव का पूछा तो कहते हैं, हम भाजपा के सुमेधानंद (बाबाजी) को नहीं जानते...हम तो राष्ट्र को जानते हैं। मलिकपुर बावड़ी में मुख्य चौराहे पर शनि मंदिर के पुजारी विनोद भार्गव बोले- पांच साल में बाबाजी की तो शक्ल भी नहीं देखी। हमारे लिए तो महरियाजी ही ठीक हैं।

More videos

See All