झीरम कांड को फिर गरमाने की तैयारी में कांग्रेस

छह साल पुराने झीरम कांड को कांग्रेस फिर से गरमाने की तैयारी में है। अगर, विधायक भीमा मंडावी की मौत को चुनाव में भाजपा मुद्दा बनाएगी, तो कांग्रेस झीरम कांड को ताजा करके उस पर पलटवार करेगी। कांग्रेस का कहना है कि झीरम कांड दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक नरसंहार था, जिसमें 32 कांग्रेस नेता और जवान मारे गए थे।
पार्टी शुरू से इसे केवल नक्सली हमला नहीं, राजनीतिक षड्यंत्र मानकर जांच की मांग करती रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार से सीबीआइ जांच की मांग की और अभी खुद सत्ता में आने के बाद एसआइटी गठन करने के बाद केंद्र सरकार से एनआइए की जांच रिपोर्ट मांगी गई, कांग्रेस की दोनों मांगें पूरी नहीं हुई है, इसे ही मुद्दा बनाया जाएगा। झीरम कांड हुआ था, तब कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर नेताओं की सुरक्षा में चूक, सूचनातंत्र विफल और राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया था।
आज भी पार्टी के नेता अपने इन आरोपों पर अड़े हैं। विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में कांग्रेस ने झीरम कांड को मुद्दा बनाया था। मुख्यमंत्री ने एसआइटी बनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट में याचिका लगने के कारण जांच स्र्क गई है।

More videos

See All