लोकसभा चुनाव: जेजेपी का महिलाओं पर दांव, श्रुति चौधरी के सामने अमेरिका रिटर्न स्वाति

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में महिलाओं पर दांव लगाने की तैयारी में है। पार्टी राज्‍य में एक तिहाई सीटों पर महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। जेजेपी ने अपने हिस्से की संभावित सात लोकसभा सीटों में से तीन पर महिला उम्मीदवारों को उतारने का निर्णय किया है। दूसरे दलों की रणनीति भांपकर ऐन वक्त पर इनमें बदलाव भी किया जा सकता है।
हिसार में नैना चौटाला को चुनाव लड़ाने की तैयारी, अजय सिंह व दुष्यंत स्टार प्रचारक
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन तय है। इसी घोषणा आज हो सकती है। समझौते में जेजेपी के हिस्‍से में सात और आम आदमी पार्टी के हिस्‍से में तीन लोकसभा सीटें आने की संभावना है। करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा सीटें आप को दी जा सकती हैं। बाकी सात सीटों पर जेजेपी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार सकती है।
हिसार में डबवाली की विधायक व दुष्‍यंत चौटाला की मां नैना सिंह चौटाला को चुनाव लड़ाए जाने की अधिक संभावना है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर जेजेपी किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारेगी। पहले अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट का नाम चल रहा था, लेकिन अब यहां अमेरिका से पढ़ाई कर भारत लौटी स्वाति यादव को चुनावी रण में उतारे जाने की संभावना है।

More videos

See All