हिमाचल में कांग्रेस का आठ बार चारों लोकसभा सीटें जीतने का है रिकॉर्ड

संसदीय चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। अब तक आठ बार कांग्रेस प्रदेश की सभी चारों सीटें जीत चुकी है, जबकि तीन बार चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। 1951 से पांचवीं लोकसभा तक हिमाचल में कांग्रेस की तूती बोलती थी। 1977 में विपक्षी दलों के संयुक्त मोर्चा भारतीय लोकदल ने पहली बार कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया था। 1977 के आम चुनाव में पूरे देश की तर्ज पर हिमाचल में भी इमरजेंसी ने कांग्रेसी दुर्ग की दीवारें हिलाकर रख दी थीं। कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज धराशायी हो गए थे।
अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों में से प्रदेश में आठ बार कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत हासिल की है। सिर्फ तीन बार कांग्रेस ने चारों सीटें हारी हैं। 1977, 1999 और 2014 के लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी हारे हैं, जबकि पांच लोकसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के मिले-जुले प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं।

More videos

See All