Lok Sabha Election 2019: नमो फूड की थाली बांट घिरी नोएडा पुलिस

गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट पर बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान नोएडा में नमो फूड (खाने की थाली) बांटकर पुलिस घिर गई। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के सेक्टर 15 ए बूथ पर मतदान करने आने से कुछ देर पहले वहां एक कार पहुंची, जिसमें पुलिस कर्मी और नमो फूड की थालियां थीं। इन थालियों को पुलिस कर्मियों को बांटा जा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही विपक्षी पार्टियों ने इसे  महेश शर्मा से जोड़ दिया। कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्यशी सतवीर नागर ने आरोप लगाया कि नमो थाली भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा की ओर से बांटी गई है। वहीं, महेश शर्मा ने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि नमो थाली बांटने की जानकारी उन्हें नहीं है, जिसने बांटा उससे पूछा जाना चाहिए।
सोशल मीडिया पर घमासान मचता देख एसएसपी गौतमबुद्ध नगर वैभव कृष्ण ने बयान का वीडियो जारी कर सफाई दी। इसमें उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल द्वारा पुलिसकर्मियों को नमो फूड की थाली नहीं बांटी गई। शहर में मौजूद नमो फूड नाम की एक दुकान से लोकल स्तर पर पुलिस ने खाने की कुछ थाली खरीदी है। किसी विशेष दुकान से थाली खरीदने के लिए कोई अधिकारिक आदेश भी नहीं दिया गया था।
 
 

More videos

See All