कीर्ति पहुंचे धनबाद, जेटली पर हमला कर शुरू किया चुनावी अभियान

 कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद दरभंगा के सांसद पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति झा आजाद ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में दस्तक दी है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कीर्ति गुरुवार को बोकारो पहुंचे और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमले कर अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ किया। बोकारो, धनबाद लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। 
कीर्ति ने नयामोड़ पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा। कहा कि मोदी जेटली भ्रष्ट मंत्री है। उनके खिलाफ पीएम व पार्टी अध्यक्ष को सूचना दी तो कार्रवाई नहीं कर मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया। अब राहुल गांधी के न्याय की यात्रा में शामिल हुआ हूं। आजाद ने पीएम मोदी द्वारा पाकिस्तान दिवस पर इमरान खान को बधाई एवं इमरान के बयान का संदर्भ ले कहा कि यह कैसा राष्ट्रवाद है। जो समय के अनुसार बदलता है। मोदी केवल घोषणा करने में विश्वास करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाएं फेल है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर, जवाहर महथा आदि थे। 

More videos

See All