पिछली बार एक साथी भुल-चुक में मिला लिया, पर उसके पल्ले कुछ नहीं निकला- सीएम मनोहर लाल

मुखयमंत्री मनोहर लाल खट्टर का टोहाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं मुखयमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने व पार्टी पदाधिकारियों की प्रंशासा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मनोहर लाल खट्टर ने मंच से प्रदेशध्यक्ष सुभाष बराला जिन्दाबाद का खुद ही नारा लगावाया।
वहीं लोकसभा प्रत्याक्षी सुनीता दुग्गल की प्रंशसा के पुल बांधते हुए कहा कि इनकी टिकट पिछली बार भी फाईल थी, वो इस बात को जानते है क्योंकि वो उस कमेटी का हिस्सा थे, उन्हें तो अन्दर की बात पता है। वहीं पिछली बार के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार एक साथी मिलाया था भुल-चुक में मिला लिया, लगा था कि उसके पल्ले बहुत कुछ होगा, पर उसके पल्ले कुछ नहीं निकला।

More videos

See All