पवन काजल बताएं, वह किसके चेले : राकेश पठानिया

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने बुधवार को नूरपुर में बयान दिया था कि गुरु के बाद चेला नहीं चलेगा। इस पर राकेश पठानिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा काजल बताएं कि वह किसके चेले थे, कौन उनका गुरु था। उन्होंने पवन काजल से प्रश्न किया कि क्या वह आरएसएस की विचारधारा से नहीं जुड़े थे? क्या उन्होंने भाजपा के नेता के रूप में जिला परिषद सदस्य का चुनाव नहीं लड़ा?
क्या उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट नहीं मांगी थी? राकेश पठानिया ने कहा जो स्वयं किसी का चेला रहा हो उसके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में एक तरफा मुकाबला है व भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगे और कांग्रेस की जमानत बच जाए तो यह गनीमत होगी। पठानिया ने कहा भाजपा का संकल्प पत्र देश को मजबूत करने का कदम है जबकि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र देश को कमजोर करने की एक साजिश है।
 

More videos

See All