मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- वर्तमान स्थिति इमरजेंसी से भी ज्यादा खतरनाक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि जुमलेबाजी करके सत्ता पर आसीन हो गए। चिंता इस बात की है कि लोकतंत्र खतरे में हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रप्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राष्ट्रप्रेमी हम नहीं हैं, क्या वे ही राष्ट्रप्रेमी हैं। 

यह बात मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को सिविल लाइंस में काग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल के सौदे में भ्रष्टाचार किया है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को काफी छिपाने का प्रयास किया । लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिर से इस पर सुनवाई करने के लिए कहा है। अभी जो स्थिति बनी हुई वह इमरजेंसी से भी खतरनाक है। 

More videos

See All