पिता की राजनीतिक पिच पर गेंदबाजी करेंगे कीर्ति आजाद

 'बाढ़े पूत पिता के धरमे, खेती उपजे अपना करमे'-यह देहाती कहावत क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में रम जाने वाले दरभंगा के सांसद कीर्ति झा आजाद पर सटीक बैठती है। उन्होंने अपने जीवन में सफलता की जो कुछ भी बुलंदी हासिल की है, चाहे वह क्रिकेट हो या राजनीति, उनमें उनके पिता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के प्रताप की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष महिमा रही है।
 कांग्रेस ने कीर्ति को झारखंड की धनबाद लोकसभा क्षेत्र सीट से प्रत्याशी बनाया है। यहां भी कीर्ति अपने पिता की बनाई राजनीतिक पिच पर ही भाजपा के धुरंधर राजनीतिक बल्लेबाज पीएन सिंह के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे। मुकाबला टी-२० की तरह होगा। दिल को थाम कर रखिए-परिणाम कुछ भी हो सकता है। 

More videos

See All