प्रदेश का नाम हो रहा बदनाम, अनिल शर्मा को छोडऩा होगा मंत्री पद : शांता कुमार

शांता कुमार ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में कहा बहुत बड़ा तमाशा हो गया है। प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है। अनिल शर्मा को अब मंत्री पद छोडऩा पड़ेगा। क्या मजाक बना कर रख दिया है? क्या तरीका है यह पहले पुत्र मोह और अब पौत्र मोह क्या पता अब आगे उनके बेटे को लेकर भी मोह हो। उसे भी राजनीति में लाना हो। शांता कुमार ने कहा बेरोजगारों के लिए काम किया जाना चाहिए। जयराम सरकार ने इसके लिए योजनाओं को सोचा है और जल्द ही इनके लिए नीति होगी।
सुखराम के कारण राजनीति का हाल चिंतनीय : जयराम
मुख्यमंत्री ने कहा हमने केवल दस मिनट में चर्चा कर चार प्रत्याशी दिए, जबकि कांग्रेस ने किश्तों में चार प्रत्याशी दिए। कांग्रेस जो भी आरोप लगा रही है जनता उन्हें मानने को तैयार नहीं है। तभी कांग्रेस आरोपों पर टिक नहीं पा रही है और बिना कुछ सोचे आरोप लगा रही है। जयराम ने कहा सुखराम के कारण जो हाल राजनीति का हो रहा है वो चिंतन का विषय है। ये राजनीति में गिरावट की पराकाष्ठा है। उन्होने कहा शांता कुमार ने हमेशा सिद्धांत की राजनीति की है। परिवारवाद की राजनीति नहीं की, जबकि वो आराम से अपने परिवार के किसी सदस्य को ला सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

More videos

See All