सुखराम से निपटने के लिए वीरभद्र सिंह ही काफी : भाजपा

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने बुधवार को मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा टिकट को लेकर कांग्रेस में खूब राजनीति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखराम ने अपने परिवार को सुखराम एंड कंपनी बना दिया है। सुखराम से निपटने के लिए वीरभद्र सिंह ही काफी। दोनों की दूरियां जगजाहिर हैं। बेशक दोनों नेता दिल्ली में गर्मजोशी से गले मिले हैं, लेकिन हाल ही में आए वीरभद्र सिंह के बयानों से दूरियां जगजाहिर हो गई हैं।
वीरभद्र सिंह व सुखराम के बीच कई वर्षों तक मनमुटाव रहा है। इसी कारण सुखराम ने कांग्रेस से अलग पार्टी भी बना ली, लेकिन बाद में उसका विलय कर दिया। अब फिर सुखराम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं व उनके पौत्र आश्रय शर्मा को टिकट मिला है। इसके बाद दोनों नेताओं में मुलाकात हुई व एक साथ काम करने की हामी भी भरी है।

More videos

See All