PM मोदी पर खूब बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला

बिहार के गया लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा कांग्रेस में योगदान करने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ आग उगलते नजर आए। कांग्रेस में पार्टी में शामिल होने के पहले ही उन्‍हें अपना स्‍टार प्रचारक बना दिया था। उन्‍होंने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया।  
उन्होंने कहा कि सच्चाई और सिद्धांत के आधार पर पार्टी (भाजपा) छोड़ी। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है। नोटबंदी के खिलाफ हमने बोला तो क्या गलत बोला? इसके कारण घरों की महिलाएं और गरीब परेशान हुए। सच बोलना बगावत है तो हम बागी हैं। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल ठीक बोलते हैं नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। चौकीदार-चौकीदार कहने से काम नहीं चलेगा। नोटबंदी से लोग उबरे भी नहीं थे कि जीएसटी ने लोगों को उलझा दिया।