यूपी में रूठों को मनाने के लिए एक और घोषणापत्र लाएगी कांग्रेस, जल्द होगा जारी

उत्तर प्रदेश में रूठों को मनाने और लुभाने के लिए कांग्रेस एक और ‘छोटा’ घोषणापत्र लाएगी। इसमें शिक्षामित्रों समेत यहां के अस्थायी कार्मिकों और किसानों की स्थानीय समस्याओं से संबंधित ठोस आश्वासन होंगे। इस घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा चुका है। एक-दो दिन में जारी होने की पूरी उम्मीद है।
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, आशा वर्कर्स, रसोइयों, जनसेवा केंद्र के कर्मियों, आधुनिक मदरसा शिक्षकों और शिक्षा प्रेरकों के संगठनों के लोगों की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से खास मुलाकात करवाई थी।
बाढ़ पीड़ित और बंद चीनी मिलों से प्रभावित लोग भी प्रियंका से मिले थे। इन लोगों को प्रियंका ने ध्यान से सुना और ठोस आश्वासन भी दिया। लल्लू ने इस बारे में मीडिया से कहा था- प्रियंकाजी ने भरोसा दिलाया है कि इन लोगों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। कांग्रेस उनकी मांगों को घोषणापत्र में शामिल करेगी।
 

More videos

See All