Lok Sabha Election 2019 : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कांग्रेस ने दिया इस्तीफा, पलामू से लड़ेंगे चुनाव
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा रांची में करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार तानाशाह जैसा रवैया अपना रहे थे। न वे फोन उठाते थे, न उनका पीए।
बैठकों में भी उन्हें पीछे बैठाया जाता था, जबकि वे यहां लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। अंत में उन्होंने तंग आकर कांग्रेस छोडऩा ही उचित समझा। फिलहाल उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे किस दल में जाएंगे, लेकिन इतना बताया है कि वे पलामू से चुनाव लड़ेंगे।