सुप्रिया सुले ने एक्स पर जताई नाराजगी
सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एयर इंडिया की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए लिखा,
"मैं एयर इंडिया की फ्लाइट AI0508 से यात्रा कर रही हूं, जो पहले ही 1 घंटे 19 मिनट की देरी से चल रही है। यह अब लगातार होने वाली प्रवृत्ति बन गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति बिल्कुल अस्वीकार्य है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से अनुरोध करती हूं कि वे एयर इंडिया जैसी एयरलाइनों की जवाबदेही तय करें और यात्रियों के लिए बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू करें।"
"एयर इंडिया की उड़ानें लगातार देरी का शिकार हो रही हैं। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। हम प्रीमियम किराया चुकाते हैं, लेकिन इसके बावजूद फ्लाइट्स कभी भी समय पर नहीं होती हैं। प्रोफेशनल्स, छोटे बच्चे, बुजुर्ग यात्री—हर कोई इस निरंतर जारी कुप्रबंधन का शिकार हो रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री से अपील करती हूं कि वे इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करें और एयर इंडिया को जवाबदेह ठहराएं।"
एयर इंडिया ने दी सफाई
सुप्रिया सुले के आरोपों पर एयर इंडिया की ओर से सफाई भी दी गई। एयरलाइन ने देरी के लिए खेद जताते हुए कहा,
"हम समझते हैं कि उड़ान में देरी यात्रियों के लिए बेहद निराशाजनक हो सकती है। हालांकि, कभी-कभी ऐसी परिचालन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जो हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं और उड़ानों के शेड्यूल को प्रभावित करती हैं। आज शाम मुंबई जाने वाली आपकी उड़ान भी ऐसी ही किसी तकनीकी या परिचालन संबंधी समस्या के कारण एक घंटे की देरी से रवाना हुई। हम आपकी समझदारी और धैर्य की सराहना करते हैं।"
Read This Also:- घोटालों में फँसते जा रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, सिम्भौली शुगर मिल गड़बड़ी मामले में भी आया था नाम
Read This Also:- घोटालों में फँसते जा रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, सिम्भौली शुगर मिल गड़बड़ी मामले में भी आया था नाम





