Molitics Logo
होम अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स, ट्रंप बोले– ‘मैं और मस्क उन्हें वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध थे’

अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स, ट्रंप बोले– ‘मैं और मस्क उन्हें वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध थे’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता की सफल वापसी पर बड़ा बयान देते हुए कहा, "जब मैं ऑफिस में आया, तो मैंने एलन मस्क से कहा कि हमें उन्हें |

अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स, ट्रंप बोले– ‘मैं और मस्क उन्हें वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध थे’
फोटो: अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स, ट्रंप बोले– ‘मैं और मस्क उन्हें वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध थे’
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद आखिरकार स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए धरती पर वापसी कर ली। इस ऐतिहासिक लैंडिंग का दुनियाभर में जश्न मनाया जा रहा है। खासतौर पर भारत में, जहां सुनीता के पैतृक गांव मेहसाणा (गुजरात) में लोग गरबा कर खुशी मना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता की सफल वापसी पर बड़ा बयान देते हुए कहा, "जब मैं ऑफिस में आया, तो मैंने एलन मस्क से कहा कि हमें उन्हें (सुनीता और बुच विल्मोर) वापस लाना होगा। बाइडेन प्रशासन ने उन्हें छोड़ दिया था, उन्हें त्याग दिया था। 

लेकिन अब वे सुरक्षित लौट आए हैं। जब वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, तो हम उन्हें ओवल ऑफिस में बुलाएंगे।" इससे पहले, व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट से लिखा, "जो वादा किया था, वह निभाया गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज उनकी सुरक्षित वापसी हो गई है। स्पेसएक्स, नासा और एलन मस्क का शुक्रिया।"

सुनीता की वापसी: मुस्कान और जश्न


सुबह 3:27 बजे (स्थानीय समयानुसार) फ्लोरिडा के समुद्री तट पर ड्रैगन कैप्सूल ने सफल लैंडिंग की। जब सुनीता कैप्सूल से बाहर आईं, तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। भारत में आधी रात को ही जश्न का माहौल बन गया। मेहसाणा में पटाखे फूटने लगे और लोग गरबा करने लगे। गांव में दिवाली जैसा माहौल था। स्पेसक्राफ्ट की समुद्र में लैंडिंग के बाद उसे एक जहाज पर लाया गया। सभी की नजर इस पर थी कि 17 घंटे तक कैप्सूल में रहने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत कैसी होगी। लेकिन जब वे एक-एक कर बाहर आए, तो उनके चेहरे पर जोश और जज्बा साफ झलक रहा था।

सुनीता और विल्मोर 8 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से रवाना हुए थे। यह 10 दिन का मिशन था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी में देरी होती गई। आखिरकार, नौ महीने बाद उनकी सुरक्षित वापसी हो सकी। इस सफलता के बाद नासा, स्पेसएक्स और बोइंग पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Read This Also:- व्हाइट हाउस ने किया खुलासा – ट्रंप और पुतिन की बातचीत में किन मुद्दों पर बनी सहमति?