PSU की बिक्री और MSME सेक्टर को नुकसान
खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति बदतर हो गई है। उन्होंने कहा:
- PSU (सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां) बेची जा रही हैं।
- MSME सेक्टर (लघु एवं मध्यम उद्यम) को भारी नुकसान हो रहा है।
- नौकरशाही अड़चनें आम हो गई हैं, जिससे उद्यमियों को भारत छोड़कर विदेशों में कंपनियां स्थापित करनी पड़ रही हैं।
- निर्यात में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
खड़गे ने सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना पर सवाल उठाते हुए कहा,
"क्या मोदी सरकार ने 14 चिह्नित क्षेत्रों में से 12 के असफल होने के बाद 1.97 लाख करोड़ रुपये की बहुप्रचारित PLI योजना के पहले चरण को बंद कर दिया है?"
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत के कुल निर्यात में माल की हिस्सेदारी 50 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। खरगे ने दावा किया कि कांग्रेस-यूपीए शासनकाल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गति भारतीय इतिहास में सबसे तेज़ रही। उन्होंने कहा,
"शायद अब मोदी जी को एहसास होगा कि असली आत्मनिर्भर भारत कांग्रेस के अंतर्गत था।"
Read This Also:- ‘मुसलमानों के लिए औरंगजेब कोई हीरो नहीं’, AIMIM नेता ने भाजपा-शिवसेना पर साधा निशाना
Read This Also:- ‘मुसलमानों के लिए औरंगजेब कोई हीरो नहीं’, AIMIM नेता ने भाजपा-शिवसेना पर साधा निशाना





