पुलिस सूत्रों का कहना है कि धमाकों की वजह ड्रोन ब्लास्ट हो सकती है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि एयरस्पेस में सक्रिय जैमिंग सिस्टम ने किसी संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया, जिससे विस्फोट हुआ। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
इससे पहले मंगलवार देर रात, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK के नौ आतंकी अड्डों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। यह अभियान भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त सहयोग से संचालित किया गया था।
भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की सूचना के आधार पर, जिन आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई, उनमें मुख्य रूप से बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद शामिल हैं।
बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय
मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख ठिकाने
को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सैन्य अभियान को "ऑपरेशन सिंदूर" नाम दिया। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि पहलगाम आतंकी हमले में जानबूझकर हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया गया, जिससे कई महिलाएं विधवा हो गईं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक था कि भारत आतंकियों को ऐसा जवाब दे जो उनकी रीढ़ तोड़ दे।





