संजय राउत का तांत्रिक क्रियाओं का आरोप
शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि ‘वर्षा’ बंगले में तांत्रिक क्रियाएं की गई थीं। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे की यात्रा के दौरान बलि दी गई भैंसों के अवशेष बंगले के परिसर में गाड़े गए थे, ताकि मुख्यमंत्री की कुर्सी शिंदे के अलावा किसी और को न मिले।
हालांकि, फडणवीस ने इन दावों को महज अफवाह बताया और कहा कि बंगले में मरम्मत कार्य चल रहा है। साथ ही, उनकी बेटी 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही है और उसने अनुरोध किया था कि परीक्षा के बाद ही वे नया घर लें।
‘वर्षा’ बंगले से दूरी पर उठे सवाल
जून 2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे और नवंबर 2024 तक इस पद को संभाला। लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। बावजूद इसके, उन्होंने अभी तक ‘वर्षा’ बंगले में शिफ्ट नहीं किया है और फिलहाल ‘सागर’ बंगले में रह रहे हैं।
संजय राउत ने व्यंग्यात्मक लहजे में सवाल उठाया कि फडणवीस ‘वर्षा’ में क्यों नहीं जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि अगर वे वहां जाते भी हैं तो रात में नहीं रुकते। राउत के आरोपों पर शिंदे गुट ने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह की गप्पबाजी वही कर सकते हैं। उन्होंने इसे बेबुनियाद और हास्यास्पद करार दिया।
Read This Also:- Maharashtra: 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत उद्धव गुट में फूट, शिंदे खेमे में शामिल हो सकते हैं कई विधायक
Read This Also:- Maharashtra: 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत उद्धव गुट में फूट, शिंदे खेमे में शामिल हो सकते हैं कई विधायक





