एफबीआई के भीतर और बाहर जवाबदेही का भरोसा
अपनी नियुक्ति पर काश पटेल ने कहा कि वह एफबीआई में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं वादा करता हूं कि एफबीआई के भीतर और बाहर जवाबदेही होगी। हम देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काश पटेल की नियुक्ति की सराहना करते हुए कहा कि वह एफबीआई के इतिहास में सबसे प्रभावी और सम्मानित निदेशकों में से एक होंगे।
ट्रंप ने कहा, "काश पटेल की नियुक्ति को मंजूरी मिलना बहुत आसान था। वह एक मजबूत और सख्त नेता हैं, जिनकी एजेंसी के भीतर गहरी पकड़ और सम्मान है। ट्रे गौडी ने भी उन्हें अविश्वसनीय व्यक्ति बताया है। मुझे कोई संदेह नहीं कि वह इस पद पर ऐतिहासिक छाप छोड़ेंगे।"
डेमोक्रेट सांसदों ने जताई आपत्ति
हालांकि, डेमोक्रेटिक सांसदों ने काश पटेल की नियुक्ति का विरोध किया और उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पटेल ट्रंप के करीबी हैं और उनके राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना सकते हैं।
इस आलोचना का जवाब देते हुए पटेल ने सीनेट में स्पष्ट किया कि एफबीआई की स्वतंत्रता और निष्पक्षता उनके नेतृत्व में बनी रहेगी। उन्होंने कहा, "मैं एफबीआई को किसी भी तरह के राजनीतिकरण से दूर रखूंगा और कानून को निष्पक्ष रूप से लागू करूंगा।"
पटेल की नियुक्ति को लेकर अमेरिकी सीनेट में मतदान हुआ, जिसमें 51-49 के अंतर से उन्हें मंजूरी मिल गई। यह फैसला रिपब्लिकन बहुमत वाले सीनेट के समर्थन से पारित हुआ।
काश पटेल एफबीआई की कार्यप्रणाली के मुखर आलोचक रहे हैं और पूर्व में रक्षा विभाग, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और खुफिया समुदाय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति को ट्रंप समर्थकों ने एक सशक्त नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
Read This Also:- नागरिकता को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, एलन मस्क की अमेरिकी सिटीजनशिप पर सवाल खड़े?
Read This Also:- नागरिकता को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, एलन मस्क की अमेरिकी सिटीजनशिप पर सवाल खड़े?





