5100 करोड़ रुपये आवंटित, जल्द शुरू होगा पंजीकरण
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि इस योजना को लागू करने के लिए भाजपा सरकार ने 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि यह राशि एक वर्ष के लिए मंजूर की गई है और इस योजना का क्रियान्वयन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने महिलाओं के कल्याण के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि दिल्ली की हर महिला सशक्त बने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।"
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि इस योजना के तहत बहुत जल्द पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा, "महिलाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक योजना है। पंजीकरण शुरू करने के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है, जहां महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकेंगी।" उन्होंने यह भी बताया कि पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "हम इस योजना को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द ही पोर्टल लाइव किया जाएगा और महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।" उन्होंने यह भी बताया कि योजना के मानदंडों को निर्धारित करने के लिए तीन मंत्रियों – कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा की एक समिति बनाई गई है, जो इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी महिलाओं के हितों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा और आर्थिक मजबूती मिले।"
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा, "हम महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारे सभी वादे पूरे किए जाएंगे।"
Read This Also:- फिर बिगड़े मणिपुर के हालात, कुकी समुदाय ने सिविलियन बसों को चलाने पर किया हंगामा
Read This Also:- फिर बिगड़े मणिपुर के हालात, कुकी समुदाय ने सिविलियन बसों को चलाने पर किया हंगामा





