Molitics Logo
होम Delhi: रेखा गुप्ता का आरोप, "AAP ने खाली किया खजाना, लेकिन महिलाओं को ₹2500 जरूर देंगे"

Delhi: रेखा गुप्ता का आरोप, "AAP ने खाली किया खजाना, लेकिन महिलाओं को ₹2500 जरूर देंगे"

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछली AAP सरकार "खाली खजाना" छोड़कर गई है, जिससे कई योजनाओं को लागू करने में मुश्किल हो रही है।

Delhi: रेखा गुप्ता का आरोप, "AAP ने खाली किया खजाना, लेकिन महिलाओं को ₹2500 जरूर देंगे"
फोटो: Rekha Gupta, AAP
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद अब महिला समृद्धि योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देने के वादे पर बहस तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार सवाल उठा रही है कि "दिल्ली की महिलाओं को यह राशि कब से मिलेगी?" वहीं, BJP का दावा है कि 8 मार्च से महिलाओं के खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा।

AAP ने पूछा सवाल, BJP का दावा – "8 मार्च से आएंगे पैसे"


दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछली AAP सरकार "खाली खजाना" छोड़कर गई है, जिससे कई योजनाओं को लागू करने में मुश्किल हो रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना जल्द लागू की जाएगी। AAP नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि AAP ने बीजेपी को आर्थिक रूप से मजबूत सरकार सौंपी है। उन्होंने BJP से "बहाने बनाने के बजाय अपने वादों को पूरा करने" की मांग की।

आज (24 फरवरी) दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी विधायकों के साथ बैठक की और महिला समृद्धि योजना के कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, "अधिकारियों के साथ कई चरणों की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन समीक्षा में सामने आया कि सरकारी खजाना खाली है।"

27 साल बाद दिल्ली में BJP की सरकार


गौरतलब है कि 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी हुई है और आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 साल लंबे शासन का अंत हो गया। इस महीने हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में BJP ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की।

Read This Also:- CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, आत्मविश्वास से लहराया विजय चिह्न