सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दिल्ली की सड़कों की बदहाल स्थिति और पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी। सरकार की प्राथमिकता राजधानी की बुनियादी ढांचे की खामियों को दूर करना और जनता को सुचारू सुविधाएं मुहैया कराना है। इसके अलावा, नई सरकार का विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जो तीन दिनों तक चलेगा और 27 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र के पहले दिन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि तीसरे दिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 14 रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। इस सत्र के दौरान सरकार अपनी आगामी नीतियों और प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट कर सकती है।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा नई सरकार की आलोचना पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार तेज़ी से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, "शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक की और आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP सरकार ने वर्षों तक रोके रखा था। अब हम दिल्ली की भलाई के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजधानी को उसका पूरा हक दिलाएंगे।"
विपक्ष पर तंज कसते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "उन्हें (कांग्रेस और AAP) पहले अपनी ही पार्टी संभालनी चाहिए, क्योंकि उनके कई नेता पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं।" उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष की चिंता इस बात को लेकर अधिक है कि जब नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी, तो कई लोगों के भ्रष्टाचार से जुड़े रिकॉर्ड उजागर हो जाएंगे।
Read This Also:- Delhi: अरविंदर सिंह लवली को बड़ी भूमिका, जानें क्या होता है प्रोटेम स्पीकर का काम?
Read This Also:- Delhi: अरविंदर सिंह लवली को बड़ी भूमिका, जानें क्या होता है प्रोटेम स्पीकर का काम?





