आरएसएस दौरे को लेकर विपक्ष के आरोप
प्रधानमंत्री मोदी के हालिया संघ दौरे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि,
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 75 वर्ष के हो जाएंगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस उम्र के बाद रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में संभव है कि वह सितंबर में रिटायरमेंट की योजना बना रहे हों।"
राउत ने यह भी कहा कि पीएम मोदी का लंबे समय बाद संघ मुख्यालय जाना इस ओर इशारा करता है कि आरएसएस अब नए नेतृत्व को लेकर रणनीतिक मंथन कर रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगला प्रधानमंत्री महाराष्ट्र से हो सकता है।
देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के बयानों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमारी संस्कृति में जब पिता जीवित होते हैं, तो उत्तराधिकार की चर्चा करना अनुचित माना जाता है। यह हमारी भारतीय परंपरा है, न कि मुगल संस्कृति।"
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी ऊर्जा और संकल्प के साथ देश का नेतृत्व कर रहे हैं और 2029 में भी वही प्रधानमंत्री रहेंगे। यह समय उत्तराधिकारी की बात करने का नहीं है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले नागपुर में स्थित आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया था। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
Read This Also:- तहव्वुर राणा पर बोले पीयूष गोयल, "कांग्रेस ने सज़ा नहीं दी, मोदी सरकार ला रही है आतंकियों को कोर्ट में"
Read This Also:- तहव्वुर राणा पर बोले पीयूष गोयल, "कांग्रेस ने सज़ा नहीं दी, मोदी सरकार ला रही है आतंकियों को कोर्ट में"





