असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्वीट में इस आदेश की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि असम पुलिस ने अली तौकीर शेख और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब तौकीर शेख के नेटवर्क की जांच करेगी, जो असम और पूरे भारत में फैला हो सकता है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने लगाए गंभीर आरोप
हालांकि, अब तक गौरव गोगोई की पत्नी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इससे पहले, 13 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अली तौकीर शेख, जो गोगोई की पत्नी के बॉस रह चुके हैं, ISI से जुड़े लोगों के साथ काम करते थे।
इसके अलावा,
हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी कहा था कि एलिजाबेथ गोगोई ने गौरव गोगोई से शादी करने के बावजूद अपनी ब्रिटिश नागरिकता बनाए रखी और 12 साल तक ISI से जुड़े व्यक्तियों के साथ काम किया। मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी को आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से इस मामले की जांच की जाएगी और इसके इकोसिस्टम को खंगाला जाएगा।
Read This Also:- कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से दूरी बनाई, जयराम रमेश ने कहा- यह हमारी नीति से मेल नहीं खाता
Read This Also:- कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से दूरी बनाई, जयराम रमेश ने कहा- यह हमारी नीति से मेल नहीं खाता





