वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बजट से आम जनता को बड़ी राहत और कुछ अहम बदलावों की उम्मीद है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती हैं और नई टैक्स व्यवस्था के तहत कुछ अतिरिक्त छूट का प्रावधान हो सकता है। स्वास्थ्य बीमा, रेलवे, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी खास घोषणाएं होने की संभावना है।
संसदीय कार्य मंत्री ने दी जानकारी
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 31 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। उन्होंने आगे कहा, "केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2025 को पेश किया जाएगा।" बजट सत्र के पहले भाग में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक कुल नौ बैठकें होंगी। इसके बाद संसद अनुदान मांगों की जांच और रिपोर्ट तैयार करने के लिए 13 फरवरी से 10 मार्च तक अवकाश पर रहेगी। दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा और 4 अप्रैल तक चलेगा।
सत्र में कुल 27 बैठकें होंगी
पूरे बजट सत्र के दौरान संसद कुल 27 बैठकों का आयोजन करेगी। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। वहीं, वित्त मंत्री बजट पर चर्चा के जवाब में अपना वक्तव्य देंगी। बजट 2025 से आम जनता को बड़ी राहत की उम्मीद है। आयकर स्लैब में बदलाव और नई टैक्स व्यवस्था में छूट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे क्षेत्रों में भी कई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है।
Read This Also:- Delhi Polls: केजरीवाल के गढ़ में राहुल का रोड शो, प्रियंका के लिए भी तैयार रणनीति
Read This Also:- Delhi Polls: केजरीवाल के गढ़ में राहुल का रोड शो, प्रियंका के लिए भी तैयार रणनीति





