Molitics Logo
होम Bihar Polls: तेजस्वी यादव को चिराग की नसीहत – ‘केवल आज नहीं, 1990 का भी हिसाब दें’

Bihar Polls: तेजस्वी यादव को चिराग की नसीहत – ‘केवल आज नहीं, 1990 का भी हिसाब दें’

उन्होंने बिहार में 1990 के दशक के ‘जंगल राज’ की याद दिलाते हुए कहा कि जब राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर थी, तब कई लोग बिहार छोड़कर अन्य राज्यों |

Bihar Polls: तेजस्वी यादव को चिराग की नसीहत – ‘केवल आज नहीं, 1990 का भी हिसाब दें’
फोटो: Bihar Polls: तेजस्वी यादव को चिराग की नसीहत – ‘केवल आज नहीं, 1990 का भी हिसाब दें’
हाजीपुर के कुतुबपुर में पत्रकारों से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्ष, विशेष रूप से लालू प्रसाद यादव के परिवार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बिहार में 1990 के दशक के ‘जंगल राज’ की याद दिलाते हुए कहा कि जब राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर थी, तब कई लोग बिहार छोड़कर अन्य राज्यों या देशों की ओर पलायन कर गए थे और आज तक वापस नहीं लौटे।

चिराग पासवान ने कहा, "आज तेजस्वी यादव अपराध की घटनाओं का बुलेटिन जारी कर रहे हैं। बेहतर होता कि वे 1990 का भी बुलेटिन जारी करते, जब हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं रोज़मर्रा की बात हुआ करती थीं।"

हाजीपुर को मिला मिनी डाकघर, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत


इस दौरान चिराग पासवान ने कुतुबपुर में लंबे समय से लंबित स्थानीय मांग को पूरा करते हुए मिनी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर की सुविधाएं लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। अब स्थानीय नागरिकों को छोटी-छोटी डाक सेवाओं के लिए शहर या दूरस्थ डाकघरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की और ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका प्रयास रहेगा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं हाजीपुर तक पहुंचें और यहां के नागरिकों को उनका पूरा लाभ मिले।

कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। चिराग पासवान ने अपने संबोधन में कहा, "जब मेरे पिता रामविलास पासवान हाजीपुर के सांसद थे, तब उन्होंने केंद्र की हर बड़ी योजना को यहां तक पहुंचाने का कार्य किया था। आज आपने मुझे अवसर दिया है, तो मैं भी आने वाले पांच वर्षों में उसी भावना के साथ कार्य करूंगा।" कार्यक्रम में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। चिराग पासवान के आगमन पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाएं एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।