Molitics Logo
होम इजरायल-हमास संघर्ष के बीच नेतन्याहू ने कहा- बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत जारी, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं

इजरायल-हमास संघर्ष के बीच नेतन्याहू ने कहा- बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत जारी, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका हमास को कुछ गारंटी देने की कोशिश कर रहा है, जिनमें युद्ध समाप्ति की दिशा |

इजरायल-हमास संघर्ष के बीच नेतन्याहू ने कहा- बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत जारी, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं
फोटो: इजरायल-हमास संघर्ष के बीच नेतन्याहू ने कहा- बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत जारी, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (10 जून) को कहा कि गाजा में अब भी बचे हुए बंधकों की रिहाई के प्रयासों में एक "महत्वपूर्ण सफलता" मिली है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी समझौते तक पहुँचने की उम्मीद जगाना इस समय जल्दबाज़ी होगी। गौरतलब है कि अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता में गाजा में संघर्षविराम (सीजफायर) को बहाल करने की कोशिशें जारी हैं। लेकिन इज़राइल और हमास, दोनों ही अपनी-अपनी मूल शर्तों पर अड़े हुए हैं और बातचीत की विफलता का दोष एक-दूसरे पर मढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू इस समय अपनी दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार के भीतर भारी दबाव का सामना कर रहे हैं। सरकार के कुछ धड़े युद्ध को जारी रखने और गाजा में मानवीय सहायता को सीमित करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा, "हमने प्रगति की है," लेकिन उन्होंने किसी विशेष विवरण का खुलासा नहीं किया।  

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका हमास को कुछ गारंटी देने की कोशिश कर रहा है, जिनमें युद्ध समाप्ति की दिशा में उठाए जाने वाले कदम भी शामिल हैं।  हालांकि, सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया को लेकर ज्यादा आशावादी अमेरिका के अधिकारी हैं, इज़रायली नहीं। वाशिंगटन की ओर से समझौते को जल्द अंतिम रूप देने का दबाव बना हुआ है। 

हालांकि व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और इस वार्ता में अमेरिका की ओर से नेतृत्व कर रहे दूत स्टीव विटकॉफ के प्रतिनिधियों ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। दूसरी ओर, हमास की तरफ से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।