Molitics Logo
होम राष्ट्रीय चर्च में पीएम मोदी और जमीन पर VHP की क्रिसमस से पहले तोड़फोड़
राष्ट्रीय

चर्च में पीएम मोदी और जमीन पर VHP की क्रिसमस से पहले तोड़फोड़

भारत के कई राज्यों में क्रिसमस से पहले तोड़फोड़ की तस्वीरें सामने आई हैं। सबसे ज्यादा उत्पात छतीसगढ़ के रायपुर में बजरंग दल ने मचाया है। क्या कुछ हुआ ,पढ़ें रिपोर्ट

चर्च में पीएम मोदी और जमीन पर VHP की क्रिसमस से पहले तोड़फोड़
फोटो: Christmas celebrations disrupted,Magneto Mall Raipur damage
क्रिसमस के दिन प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया गया। जिसमें उनकी कुछ तस्वीरें दिल्ली के एक चर्च से सामने आईं। लेकिन दूसरी ओर, मॉल से लेकर बाजारों तक भारत के कई हिस्सों से सांता क्लॉस की सजावट में तोड़फोड़ की कई वीडियो सामने आए हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

इंदौर के मॉल में तोड़फोड़


 

सोशल मीडिया पर क्रिसमस से पहले तोड़फोड़ का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें इंदौर के “द हब मॉल” की पार्किंग में क्लब इवेंट के दौरान हंगामा मच गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर क्रिसमस थीम डेकोरेशन को हाथों से तोड़ दिया। जिसके बाद एक ईसाई महिला ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जय श्री राम के धार्मिक नारे लगाए। महिला इवेंट को होस्ट कर रही थी। लेकिन उपद्रवियों ने महिला की एक बात सुने बिना तोड़फोड़ जारी रखी।

रायपुर के मगनेटो मॉल में तोड़फोड़

 

 

 

क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान बुधवार को छत्तीसगढ़ के मगनेटो मॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचा दिया। क्रिसमस सांता क्लॉस की डेकोरेशन वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें संगठन के सदस्य जय श्री राम जैसे धार्मिक नारे लगाते हुए नजर आए। जिसके बाद छत्तीसगढ़ मॉल में तोड़फोड़ करते हुए, कार्यकर्ताओं ने मॉल के गार्ड को भी धमकाया।

पीटीआई के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने कहा मॉल बंद होने के बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। वहीं रिपोर्ट में मॉल प्रबंधन ने बताया कि बंद के आह्वान के बावजूद, 40-50 लोगों की भीड़ लाठियों और हॉकी स्टिक के साथ मॉल में घुस गई।

पुलिस के मुताबिक कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल कांकेर जिले में एक ईसाई परिवार के सदस्य के अंतिम संस्कार को लेकर हुए हालिया संघर्ष में बुलाये एक दिवसीय बंद के दौरान ये हादसा हुआ है। जिसमें कथित तौर पर धर्मांतरण करने का आरोप लगाया गया था।

असम के बाजार में क्रिसमस का सामान जलाया

 

असम के एक बाजार में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकानों में क्रिसमस से पहले तोड़फोड़ की और क्रिसमस का सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों को धमकाया। मीडिया से बात करते हुए कार्यकर्ताओं ने नैतिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया है। वीडियो में कई सदस्य दुकान का सामान जलाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही दुकान का सामान हटाकर शॉपकीपर को धमकाते हुए नजर आए।

उत्तर प्रदेश के बरेली में बवाल


हिंदुत्ववादी संगठनों ने बरेली कैंट इलाके के सेंट अल्फोंसस चर्च के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी।जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में 20 से ज्यादा लोग 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए चर्च पहुंचे। पुलिस मौजूद होने के बाद भी कोई रोकटोक नहीं की गई। यह घटना क्रिसमस से पहले हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चर्च के क्रिसमस समारोह में हिंदू धर्म को गलत तरीके से पेश किया गया जिसमें हिंदू जन भावनाओं को ठेस पहुंची। इसलिए क्रिसमस से पहले तोड़फोड़ करने की घटना सामने आई है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिसकर्मी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते नज़र आ रहे थे।


भारत में प्रधानमंत्री एक तरफ ट्वीट कर देश को क्रिसमस के दिन शांति और सौहार्द का संदेश देते नजर आए। लेकिन दूसरी और भारत के कई स्थानों में असामाजिक तत्वों ने अल्पसंख्यकों के त्योहार को निशान बनाते हुए नजर आ रहा हैं। सोशल मीडिया यूजर्स क्रिसमस से पहले तोड़फोड़ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें यूजर्स  इसपर आपत्ति जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं विपक्ष के ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। 

विपक्ष ने क्रिसमस के दौरान हुई घटनाओं को लेकर पीएम मोदी को पाखंडी कहा. कांग्रेस के नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री जी, एक तरफ आप क्रिसमस की प्रार्थना में  जा रहा हैं, दूसरी तरह बीजेपी शासित राज्यों में गुंडे तोड़फोड़ कर रहे हैं। क्या आप देख नहीं रहे या नजरअंदाज कर रहे हैं? देश को बताएं कि संविधान है, अराजकता नहीं चलेगी।

Read This Also:-  असम के कार्बी आंगलोंग में विरोध प्रदर्शन: दहशत में बाहरी लोग