Molitics Logo
होम राष्ट्रीय लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के चरित्र हनन पर विवाद: ABP न्यूज़ ने मांगी माफी, नेहा ने कहा- "कोर्ट में होगी मुलाकात"
राष्ट्रीय • दिल्ली

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के चरित्र हनन पर विवाद: ABP न्यूज़ ने मांगी माफी, नेहा ने कहा- "कोर्ट में होगी मुलाकात"

ABP News द्वारा चरित्र हनन की भ्रामक खबर पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, चैनल की माफी खारिज कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के चरित्र हनन पर विवाद: ABP न्यूज़ ने मांगी माफी, नेहा ने कहा- "कोर्ट में होगी मुलाकात"
फोटो: Neha Singh Rathore Controversy, ABP News Fake News Apology, Rajnish Ahuja ABP News, Media Ethics and Women Dignity, Neha Singh Rathore Legal Action

नई दिल्ली: देश के प्रमुख समाचार चैनलों में से एक 'एबीपी न्यूज़' (ABP News) पर लोकगायिका और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाली नेहा सिंह राठौर का नाम एक कथित हॉस्टल सेक्स रैकेट से जोड़ने और भ्रामक सुर्खियां प्रसारित करने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया से लेकर पत्रकारिता जगत में मीडिया की कार्यशैली, नैतिकता और महिलाओं की गरिमा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

 

फेक न्यूज़ और एंकर-एडिटर से सीधी भिड़ंत

विवाद तब शुरू हुआ जब एबीपी न्यूज़ के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक खबर प्रसारित की गई, जिसकी हेडलाइन में नेहा सिंह राठौर के नाम के साथ एक हॉस्टल में पुलिस छापे और सेक्स रैकेट की बात जोड़ी गई। इस भ्रामक खबर के सामने आने के तुरंत बाद नेहा सिंह राठौर ने एबीपी न्यूज़ के एडिटर रजनीश अहूजा को सीधे फोन मिलाया और घटना पर कड़ा ऐतराज दर्ज कराया।

फोन पर हुई बातचीत के दौरान जब नेहा ने सवाल किया कि उनके नाम से किस हॉस्टल और सेक्स रैकेट की बात की जा रही है, तो एडिटर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। नेहा ने आरोप लगाया कि बिना किसी factual पुष्टि या 5W1H (व्हाट, हु, वेयर, व्हेन, व्हाई, हाउ) के नियमों का पालन किए केवल टीआरपी और क्लिक्स (Views) पाने के उद्देश्य से उनके चरित्र का हनन किया गया है।

 

एबीपी न्यूज़ का स्पष्टीकरण और खेद

चौतरफा घिरने और तीखी आलोचनाओं के बाद एबीपी न्यूज़ ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए लिखा:

"एबीपी नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर से संबंधित एक खबर प्रसारित की गई जो तथ्यों के आधार पर गलत पाई गई है। इस त्रुटिपूर्ण प्रसारण के लिए हमें खेद है। हम इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।"

 

"माफी नहीं, कोर्ट में चाहिए न्याय": नेहा सिंह राठौर

एबीपी न्यूज़ द्वारा मांगी गई माफी को नेहा सिंह राठौर ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के चैनल पर किसी महिला को गलत तरीके से पेश करने, उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और मानसिक उत्पीड़न करने के बाद केवल एक 'सॉरी' कह देने से अपराध खत्म नहीं हो जाता।

नेहा ने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि जो लड़कियां विरोध नहीं कर पातीं, उन्हें इस तरह का मीडिया उत्पीड़न आत्महत्या तक के मुहाने पर खड़ा कर देता है। उन्होंने ऐलान किया कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी जवाबदेही तय करने की मांग की है।

इस पूरी खबर को वीडियो फॉर्मेट में देखिए के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://youtu.be/XlcNPs71J90?si=MRjwHvlOCvtHkWL4

Video