प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार को कटाक्ष किया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सड़क और फ्लाइट से हिरासत में लिया गया है, और अब उन्हें पानी से भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'कहीं ऐसा न हो कि यमुना में भी नेवी तैनात कर दी जाए।'
फ्लाइट से हिरासत का अनुभव
दीपके ने बताया कि 10 अक्टूबर को होने वाले प्रोटेस्ट से पहले उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत में लिया गया। उन्होंने 'रेड माइक' पर बात करते हुए कहा, 'अपने ही देश के नागरिक को ये लोग सीधा फ्लाइट से उठा रहे हैं। जब मैंने पूछा कि मुझे तिरंगा लहराने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है, तो पुलिस ने कहा कि आप नहीं लहरा सकते, आपको डिटेन किया जा रहा है।'
सुरक्षा कदमों पर सवाल
दीपके ने आगे कहा, 'रास्ते पर बैरिकेड लगा दिया गया है, और मुझे समझ में नहीं आता कि सरकार को एक प्रोटेस्ट से इतना डर क्यों है। 40 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती, मेट्रो स्टेशन और ट्रेनें बंद कर दी गईं हैं। यह सब केवल ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए किया जा रहा है। ऐसा क्या खास है उनमें कि दिल्ली ठप कर दी गई है?'
कदम उठाने की घोषणा
सीजेपी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास ने शुक्रवार को वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ अपने आंदोलन को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। दास ने कहा कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। यह बयान तब आया जब दोनों नेता मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में पेश हुए। रांका ने पत्रकारों से कहा, 'आंदोलन जारी है। हम इस प्लेटफॉर्म के कस्टोडियन हैं जो हमें इस देश के लोगों ने दिया है। जब हम जेल में हैं तब भी आंदोलन जारी है।'





