रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले पांच दिनों में दूसरी बार है जब इज़रायल ने ईरान के युद्धकालीन सैन्य प्रमुख को निशाना बनाया है।
IDF ने कहा कि शादमानी की मौत ईरान की सैन्य संरचना और रणनीतिक निर्णयों पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। इस हमले को तेहरान के भीतर किए गए दुर्लभ और साहसी ऑपरेशन के रूप में देखा जा रहा है।
ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर अली शादमानी हाल ही में सेना के कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किए गए थे। इससे पहले ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ अला अली राशिद की एक इजरायली हमले में मौत हो चुकी थी, जिसके बाद शादमानी को सेना की कमान सौंपी गई थी।
शादमानी न केवल ईरानी सेना बल्कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) में भी उच्च भूमिका निभा चुके थे। वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सैन्य सलाहकार माने जाते थे। उनकी मौत को ईरान की सैन्य संरचना के लिए एक बड़ा और रणनीतिक नुकसान माना जा रहा है।
मंगलवार को इज़रायल के तेल अवीव और यरूशलेम शहरों में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, जैसे ही मिसाइल हमले की आशंका जताई गई, इज़रायल के कई क्षेत्रों में एयर राइड साइरन बजने लगे। इज़रायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक आधिकारिक बयान में कहा,
"कुछ समय पहले ईरान से इज़रायल की ओर मिसाइलें दागी गईं, जिसके बाद कई इलाकों में सायरन बजाए गए। वायुसेना ने मिसाइलों को रोकने और आवश्यकतानुसार जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।"
Read This Also:- Iran-Israel Conflict: फोर्डो पर इजरायली स्ट्राइक से भड़का ईरान, दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें





