केजरीवाल का पलटवार: ‘डर और बहादुरी पर ज्ञान न दें’
राहुल गांधी के हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी जोरदार पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा—
"मोदी जी तो शराब घोटाले जैसे कथित फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं। लेकिन आप और आपका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे 'ओपन एंड शट' केस में भी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ? रॉबर्ट वाड्रा को बीजेपी से क्लीन चिट कैसे मिल गई? डर और बहादुरी पर ज्ञान न ही दें तो अच्छा है। देश जानता है कि कौन कायर है और कौन बहादुर।"
केजरीवाल ने आगे लिखा—
"लोग पूछ रहे हैं, राहुल गांधी जी ‘राजमहल’ पर चुप क्यों हैं? आज राहुल जी ने दिल्ली में पूरा बीजेपी का भाषण दोहराया। जनता को बता दें कि क्या बीजेपी और कांग्रेस में कोई समझौता हुआ है?"
राहुल गांधी के आरोप: ‘केजरीवाल मोदी से डरते हैं’
इससे पहले पटपड़गंज और ओखला में चुनावी सभाओं के दौरान राहुल गांधी ने केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा—
"दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पीएम मोदी से डरते हैं। अब वे बिजली का खंभा, जन लोकपाल और छोटी गाड़ी सब भूल चुके हैं। यह शीशमहल वाली राजनीति है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला किया है।"
राहुल गांधी ने आगे कहा—
"पहले केजरीवाल जी छोटी गाड़ी में चलते थे, बिजली के खंभे पर चढ़कर ईमानदारी का दावा करते थे और कहते थे कि दिल्ली को बदल देंगे। लेकिन जब गरीबों को जरूरत पड़ी, तो कहीं नहीं दिखे। जब दिल्ली में हिंसा हुई, तो नज़र नहीं आए।"
इसके अलावा उन्होंने प्रदूषण, रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर भी केजरीवाल सरकार को घेरा और सवाल किया कि—
"केजरीवाल जी, आपने दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए क्या किया? बेरोजगारी कम करने के लिए क्या किया? महंगाई से राहत देने के लिए क्या किया?"
Read This Also:- Delhi Polls: दिल्ली दंगे और भ्रष्टाचार पर संदीप दीक्षित का हमला, संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
Read This Also:- Delhi Polls: दिल्ली दंगे और भ्रष्टाचार पर संदीप दीक्षित का हमला, संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप





