सबसे गरीब उम्मीदवार
कांग्रेस के टिकट पर मोतीनगर से चुनाव लड़ रहे राजेंद्र सिंह सबसे गरीब उम्मीदवार हैं। उनके पास केवल 24 हजार की संपत्ति है, लेकिन यह भी दिलचस्प है कि उनकी पत्नी करोड़पति हैं, जिनके पास 5.5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इस बार दो अरबपति उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने पिछला चुनाव नहीं लड़ा था। शकूरबस्ती से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी करनैल सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जिनके नाम पर 227 करोड़ की चल और अचल संपत्ति दर्ज है। इसके अलावा भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 1.86 अरब की चल और अचल संपत्ति है।
किस पार्टी में कितने करोड़पति
इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 77.14 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 2020 में पार्टी के 83 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति थे। आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में जहां 73 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार उतारे थे, तो इस बार 70 फीसदी ऐसे लोगों को टिकट दिया है। भाजपा ने 2020 में 70 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार उतारे थे, जो इस बार बढ़कर 77.14 फीसदी हो गए हैं।
इस चुनाव में उम्मीदवारों की संपत्ति की यह तस्वीर, दिल्ली की राजनीति में हो रहे बदलाव और धनबल की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है।
Read This Also:- दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 पाबंदियां हटीं, बारिश और मौसम सुधार से वायु गुणवत्ता में सुधार
Read This Also:- दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 पाबंदियां हटीं, बारिश और मौसम सुधार से वायु गुणवत्ता में सुधार





