Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: PM मोदी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल को घेरा, 'AAP-दा वालों की लुटिया यमुना में डूबेगी'
चुनाव

Delhi Polls: PM मोदी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल को घेरा, 'AAP-दा वालों की लुटिया यमुना में डूबेगी'

पीएम मोदी ने App के शासन के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा, "पिछले 5 साल में दिल्ली विधानसभा केवल 70-75 दिन चली, जो विधानसभा के इतिहास में सबसे कम कामकाज है।

Delhi Polls: PM मोदी ने यमुना के पानी को लेकर केजरीवाल को घेरा, 'AAP-दा वालों की लुटिया यमुना में डूबेगी'
फोटो: Delhi Polls, PM Modi, Yamuna water, AAP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करतार नगर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि हरियाणा के लोग अपने बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं?" उन्होंने आगे कहा, "हरियाणा का यही पानी दिल्ली में रहने वाले हमारे सभी जज, न्यायधीश और सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई यह सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा से जहर भेजा गया होगा? यह क्या बात हुई?"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के करतार नगर में रैली के दौरान दिल्लीवासियों से सीधे संवाद किया और कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "आप यहां वर्किंग डे के बावजूद इतनी विशाल संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए आए हैं, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। यह दृश्य दिल्ली का मूड बता रहा है, जो दिल्ली के जनादेश को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। दिल्ली कह रही है कि अब 'आप-दा' के बहाने नहीं चलेगा। अब फर्जी वादे नहीं चलेंगे, दिल्ली के लोग 'आप-दा' की लूट और झूठ को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

दिल्ली के लोग भाजपा की डबल इंजन सरकार चाहते हैं


पीएम मोदी ने आगे कहा, "दिल्ली के लोग अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाहते हैं, जो गरीबों के लिए घर बनाए, दिल्ली को आधुनिक बनाए, हर घर तक नल से जल पहुंचाए, और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। दिल्ली कह रही है कि 5 फरवरी को भाजपा आएगी और 'आप-दा' जाएगा। कांग्रेस और 'आप' ने पिछले 25 वर्षों में दिल्ली की दो पीढ़ियों को बर्बाद किया है। 21वीं सदी के 25 साल बीत चुके हैं, और हमने इन दोनों दलों के शासन में दिल्ली की समस्याओं में कोई बदलाव नहीं देखा। अब दिल्ली को इन समस्याओं से बाहर निकालने का समय है। एक वोट दिल्ली को मुसीबतों से मुक्ति दिला सकता है। हमें 11 साल के पेंडिंग काम को पूरा करना है और अगले 25-30 साल के लिए तैयारियां करनी हैं।"

पीएम मोदी ने 'आप' के शासन के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा, "पिछले 5 साल में दिल्ली विधानसभा केवल 70-75 दिन चली, जो विधानसभा के इतिहास में सबसे कम कामकाज है। 'आप' की नियत ही काम करने की नहीं है।" प्रधानमंत्री ने 'आप' की आलोचना करते हुए कहा, "इन लोगों ने भारतीय सेना पर सवाल उठाए थे। इन्होंने विधानसभा में सत्र बुलाकर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। अब 5 फरवरी को हमें 'आप' को सजा देने का मौका मिलेगा। इस चुनाव में हमें इनसे सबक जरूर सिखाना है।"

केजरीवाल और CAG रिपोर्ट का मुद्दा


पीएम मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया, "केजरीवाल पहला व्यक्ति हैं जिन्होंने CAG (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) रिपोर्ट को फेंक दिया। 'आप' सरकार ने CAG रिपोर्ट को दबा दिया है, क्योंकि शराब घोटाला, शीशमहल घोटाला और अस्पताल घोटाले के सामने आने का डर है। भाजपा सरकार आने पर पहले सत्र में ही CAG रिपोर्ट को टेबल किया जाएगा।"

Read This Also:- सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने इस्तीफा दिया, 15 लोगों की मौत के बाद छात्र कर रहे थे विरोध