'ईडी-सीबीआई को गिरफ्तारी का आदेश दिया गया': केजरीवाल
केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा, "ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग को आतिशी जी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि परिवहन विभाग के आधार पर आतिशी के खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी से पहले AAP के अन्य वरिष्ठ नेताओं और मुझ पर छापेमारी की जाएगी। यह सब हमारी पार्टी को उसके सकारात्मक चुनावी अभियान से भटकाने के लिए किया जा रहा है।"
भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, "पिछले 10 सालों से बीजेपी ने दिल्ली की जनता के खिलाफ साजिश रची है। उन्होंने उपराज्यपाल के जरिए दिल्ली सरकार के कामकाज को रोकने की हर संभव कोशिश की। जब उनकी ये साजिशें नाकाम हो गईं, तो उन्होंने हमारे शीर्ष नेताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया।"
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बावजूद आम आदमी पार्टी ने अपने विकास कार्यों को नहीं रुकने दिया।
'AAP को कमजोर करने की कोशिशें नाकाम होंगी'
केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की साजिशें और गिरफ्तारियां AAP को उसके उद्देश्य से भटका नहीं सकतीं। उन्होंने कहा, "हम जनता के लिए काम करते रहेंगे। बीजेपी की सभी चालों के बावजूद दिल्ली की जनता हमारी ताकत है और वह इस साजिश को समझती है।" राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि केजरीवाल के ये आरोप चुनावी माहौल को गर्मा सकते हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच बढ़ती तनातनी से यह साफ है कि चुनावी मुकाबला और भी रोचक होगा।
Read This Also:- Delhi Polls: कांग्रेस ने 'मौका-मौका हर बार धोखा' बुकलेट जारी कर BJP- AAP को घेरा
Read This Also:- Delhi Polls: कांग्रेस ने 'मौका-मौका हर बार धोखा' बुकलेट जारी कर BJP- AAP को घेरा





