Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: ECI ने जारी की दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट, 1.55 करोड़ लोग करेंगे मतदान
चुनाव • दिल्ली

Delhi Polls: ECI ने जारी की दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट, 1.55 करोड़ लोग करेंगे मतदान

चुनाव आयोग ने दिल्ली के वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 1.55 करोड़ से अधिक वोटर्स का नाम शामिल किया गया है। इस बार, दिल्ली में कुल |

Delhi Polls: ECI ने जारी की दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट, 1.55 करोड़ लोग करेंगे मतदान
फोटो: Delhi Assembly Election, AAP, Congress, BJP,
चुनाव आयोग ने दिल्ली के वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 1.55 करोड़ से अधिक वोटर्स का नाम शामिल किया गया है। इस बार, दिल्ली में कुल 83,49,645 पुरुष मतदाता, 71,73,952 महिला मतदाता और 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता होंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग ने दिल्ली के वोटर्स की अंतिम सूची उस विवाद के बीच जारी की है, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जानबूझकर वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटवाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से 5,000 से ज्यादा नाम हटाए गए हैं और 7,500 नए नाम जोड़े गए हैं। इसके जवाब में दिल्ली बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी पर ही यह साजिश रचने का आरोप लगाया।

चुनाव आयोग ने इन आरोपों पर सफाई दी और कहा कि जिन एप्लिकेशनों का निपटारा 1 जनवरी तक किया गया था, उनका कोई असर नहीं होगा और 6 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है। आयोग ने बताया कि लिस्ट में बदलाव होते रहते हैं और यह प्रक्रिया सामान्य है।

दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम उम्मीदवार आतिशी को लेकर भी चुनावी चर्चा तेज है। बीजेपी ने इस बार कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। पिछली दो विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने भारी जीत हासिल की थी, जहां 2015 में उसे 67 सीटें और 2020 में 62 सीटें मिली थीं। बीजेपी 2020 में सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।