Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, ओखला से अरीबा खान को टिकट
चुनाव

Delhi Polls: कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, ओखला से अरीबा खान को टिकट

इस सूची में 4 महिलाएं और 2 अनुसूचित जाति SC के उम्मीदवार हैं। गोकलपुर सीट से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को बदल दिया है। अब तक पार्टी ने 63 उम्मीदवारों की |

Delhi Polls: कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, ओखला से अरीबा खान को टिकट
फोटो: Congress, Ariba Khan
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार रात अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में 4 महिलाएं और 2 अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवार हैं। गोकलपुर सीट से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को बदल दिया है। अब तक पार्टी ने 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।


दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम


कांग्रेस ने 24 दिसंबर 2024 को अपनी दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया गया है, जहां से आम आदमी पार्टी (AAP) के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट पर AAP के गोपाल राय के खिलाफ कांग्रेस ने हाजी मोहम्मद इशराक खान को मैदान में उतारा है।

शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन के खिलाफ सतीश लूथरा को उम्मीदवार बनाया गया है। महरौली से नरेश यादव के खिलाफ पुष्पा सिंह को टिकट दिया गया है। इस सीट से पहले AAP के कैलाश गहलोत विधायक थे, जो पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

3 जनवरी 2025 को भी कांग्रेस ने एक सूची जारी की थी। जिसमें केवल एक उम्मीदवार का नाम शामिल था। अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने 14 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल किया।

चुनाव आयोग ने 7 जनवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। सभी 70 सीटों पर मतदान 5 फरवरी को एक चरण में होगा, जबकि मतगणना और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 10 फरवरी तक पूरी होगी। कुल मिलाकर चुनावी प्रक्रिया में लगभग 35 दिन लगेंगे।

Read This Also:- कांग्रेस मुख्यालय अब 9A कोटला रोड पर, सोनिया गांधी ने किया इंदिरा भवन का उद्घाटन