Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: BJP ने 'शीश महल' का 14 मिनट लंबा वीडियो जारी किया, केजरीवाल पर साधा निशाना
चुनाव

Delhi Polls: BJP ने 'शीश महल' का 14 मिनट लंबा वीडियो जारी किया, केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली BJP ने रविवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के पुराने आवास को शीश महल |

Delhi Polls: BJP ने 'शीश महल' का 14 मिनट लंबा वीडियो जारी किया,  केजरीवाल पर साधा निशाना
फोटो: BJP, Sheesh Mahal, Kejriwal,
केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की निगाहें दिल्ली विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के विजय रथ को रोका जा सके। पार्टी नेतृत्व लगातार प्रचार अभियान में जुटा हुआ है। इस बीच, दिल्ली बीजेपी ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के पुराने आवास को 'शीश महल' करार दिया। बीजेपी ने इस वीडियो को 'महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी का शीश महल' के नाम से साझा किया।

बीजेपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। यह वीडियो 14 मिनट का है, जिसमें केजरीवाल के आवास की अंदरूनी सुख-सुविधाओं को दिखाया गया है। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि उनका आवास एक आलीशान होटल की तरह दिखता है, जो अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। बीजेपी ने वीडियो में दिखाए गए महंगे सामानों की कीमतों का भी खुलासा किया है।

बीजेपी का दावा है कि केजरीवाल के आवास में स्मार्ट एलईडी टर्नटेबल लाइट्स की कीमत 19.5 लाख रुपये है, वहीं बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दों की कीमत चार से 5.6 करोड़ रुपये के बीच है। इसके अलावा, बीजेपी ने टीवी, सोफा, ओवन और टॉयलेट सीट जैसी वस्तुओं की कीमतें भी सार्वजनिक की हैं। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल ने अपने आवास के रेनोवेशन पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।


बीजेपी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आवास में करोड़ों रुपये का मार्बल लगाया गया, और 4 लाख रुपये के कमोड्स तथा 8 लाख रुपये के पर्दे भी लगाए गए। इससे पहले 5 जनवरी को, नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन पर खर्च किए गए पैसे पर सवाल उठाए थे।