आतिशी ने ट्वीट करते हुए कहा, "चुनाव में हार के डर से भाजपा दिल्लीवासियों को प्यासा मारना चाहती है। भाजपा अपनी हरियाणा सरकार से यमुना में जहरीला पानी छोड़वा रही है, जिससे तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो रहे हैं। हिंदू धर्म में पानी रोकने से बड़ा पाप नहीं होता। दिल्ली के लोग 5 फरवरी को इस पाप का जवाब देंगे।"
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने फैक्ट्रियों से निकलने वाला सारा प्रदूषण यमुना में डाल दिया है, जिसके परिणामस्वरूप पानी में अमोनिया का स्तर बढ़कर 7.2 मिलीग्राम तक पहुंच गया है। इससे तीन प्रमुख इलाकों के निवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा, जिनमें सिविल लाइंस, हिंदू राव, करोल बाग, झंडेवालान, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, शादीपुर, वजीरपुर, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, आदर्शनगर, मॉडल टाउन, शकूरबस्ती, किंग्सवे कैंप, आजादपुर, कालकाजी, बाटला हाउस, सुखदेव विहार, कालिंदी कुंज और एनडीएमसी इलाके शामिल हैं।
केजरीवाल ने BJP को घेरा
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी आरोप लगाया कि भाजपा यमुना में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रही है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा यमुना में अत्यधिक अमोनिया वाला पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली के तीन प्रमुख वाटर ट्रीटमेंट प्लांट—वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला—बंद होने की कगार पर हैं। इसके कारण दिल्ली के 30 फीसदी लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पानी में जहर मिलाना सबसे बड़ा पाप है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति के लिए दिल्लीवासियों को प्यासा मारने की कोशिश कर रही है। अगर यह पानी दिल्लीवालों ने पी लिया, तो कई लोग मर सकते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी साफ नहीं हो सकता, और इसके चलते कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है।
Read This Also:- Delhi Polls: 'शराब घोटाला' से लेकर 'आंबेडकर अपमान' तक, संबित पात्रा ने केजरीवाल पर किए तीखे हमले
Read This Also:- Delhi Polls: 'शराब घोटाला' से लेकर 'आंबेडकर अपमान' तक, संबित पात्रा ने केजरीवाल पर किए तीखे हमले





