अवधेश प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई सीट
मिल्कीपुर सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट से टिकट दिया, जहां उन्होंने बीजेपी के लल्लू सिंह को हराकर जीत दर्ज की। लोकसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे इस सीट पर उपचुनाव की स्थिति बनी।
यूपी में उपचुनाव का हाल
हाल ही में उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो चुके हैं। इनमें से सात सीटों पर बीजेपी ने और दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की। सपा ने करहल और सीसामऊ सीटों पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी ने मझवां, कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद सदर, कटेहरी और फूलपुर सीटों पर परचम लहराया।
कुंदरकी सीट का नतीजा सबसे चौंकाने वाला रहा, जहां बीजेपी के रामवीर सिंह ने बाजी मारी। यह सीट बर्क परिवार का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने यहां जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।
मिल्कीपुर में चुनाव क्यों टल गया था?
2022 में मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं हो पाया था क्योंकि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने सपा के अवधेश प्रसाद की जीत को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका के लंबित रहने के कारण सीट पर उपचुनाव नहीं हो सके। अब यह याचिका वापस ले ली गई है, जिससे चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर सीट के लिए अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, बीजेपी ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
Read This Also:- BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया की CM आतिशी के पिता पर विवादित टिप्पणी, कहा- 'पाकिस्तान में होना चाहिए'
Read This Also:- BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया की CM आतिशी के पिता पर विवादित टिप्पणी, कहा- 'पाकिस्तान में होना चाहिए'





