
बीजेपी ने जारी की सातवें चरण की प्रत्याशी सूची, उप्र की सभी सीटों पर उम्मीदवार हुए घोषित
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गठबंधन दलों के साथ मिलकर सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
- विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ गठबंधन कर बीजेपी ने 370 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
- इस चुनाव में निषाद पार्टी ने 16 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं लेकिन 6 पर उसके प्रत्याशी बीजेपी के चुनाव चिन्ह के पर उतरे है।
- इसी क्रम में अपना दल ने विधानसभा की 17 सीटों पर प्रत्यशी उतारे हैं और बीजेपी ने 16 फरवरी को 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
- सातवें चरण की सूची में वाराणसी की सेवापुरी सीट, सोनभद्र जिले की राबर्टगंज सीट, सोनभद्र की दुधी सीट पर नाम घोषित किए है।
यह भी पढ़े :- PM नरेंद्र मोदी ने सीतापुर में जनसभा को किया संबोधित, संत रविदास जयंती पर दी शुभकामनाएं




























































