
PM नरेंद्र मोदी ने सीतापुर में जनसभा को किया संबोधित, संत रविदास जयंती पर दी शुभकामनाएं
- PM नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सीतापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर बरसते नज़र आए और चुनाव प्रचार के दौरान सभी को संत रविदास जी की जयंती पर शुभकामनाएं दी।
- इस दौरान PM मोदी ने कहा कि 'यूपी में भाजपा सरकार होने का मतलब है, दंगाराज, माफियाराज, गुंडाराज पर बराबर कंट्रोल और यूपी में भाजपा सरकार होने का मतलब है, पूजा-पर्वों को मनाने की खुली स्वतंत्रता।'
- 'मेरे लिए ये खुशी की बात है कि मैं उस काशी का सांसद हूं जहां संत रविदास जी का जन्म हुआ और बनारस में उनके मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण के पवित्र कार्य के लिए ईश्वर ने मुझे माध्यम बनाया।'
- 'दशकों से संत रविदास जी के भक्त हर सरकार से इसकी मांग करते थे लेकिन चुनाव आता था तो लोग फोटो खिंचाकर निकल जाते थे और भाजपा सरकार वहां, संत रविदास जन्म स्थली विकास परियोजना काम कर रही है।'
- 'गरीब का राशन जो पहले माफिया लूट लेता था, उसका एक-एक दाना गरीब के घर पहुंच रहा है और मेरा ये ध्यान रहा कि किसी गरीब के घर में ऐसा दिन नहीं आना चाहिए, जिसमें उसके घर का चूल्हा न जले।'
यह भी पढ़े :- केजरीवाल को अलगाववादी समर्थक बताते हुए कुमार विश्वास ने लगाए आरोप, कहा- 'इनको चाहिए बस सत्ता'




























































