
बजट सत्र में हुआ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और PM आवास योजना का ज़िक्र, राष्ट्रपति ने सरकार की आस्था के बताए मंत्र
- बजट सत्र के दौरान देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण से करते हुए सरकार और नागरिकों को विश्वास, समन्वय और सहयोग, लोकतन्त्र की ताकत का अभूतपूर्व उदाहरण बताया।
- 'सरकार की आस्था, अंत्योदय के मूल मंत्र है, जिसमें सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर मिलें और PM गरीब कल्याण अन्न योजना से सरकार गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है।'
- 'पिछले वर्षों के लगातार प्रयासों से PM आवास योजना में 2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिलें, वहीं योजना से गत 3 वर्षों में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए की लागत से 1 करोड़ 17 लाख घर स्वीकृत किए गए हैं।'
- 'सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है सरकार ने रिकॉर्ड उत्पादन को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड सरकारी खरीद की है।
- 'सरकार के प्रयासों से देश का कृषि निर्यात भी रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा है, वर्ष 2020-21 में कृषि निर्यात में 25% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई जिससे निर्यात लगभग 3 लाख करोड़ रुपए पहुँच गया।'
यह भी पढ़े :- बजट सत्र- राष्ट्रपति कोविंद ने किया स्वाधीनता सेनानियों को याद, देश ने किया 150 करोड़ डोज़ का रिकॉर्ड पार




























































