बजट सत्र- राष्ट्रपति कोविंद ने किया स्वाधीनता सेनानियों को याद, देश ने किया 150 करोड़ डोज़ का रिकॉर्ड पार

  • संसद में बजट सत्र 31 जनवरी से शुरुआत देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण से हुई और इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि 'मैं देश के उन लाखों स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और भारत को उसके अधिकार दिलाए।' 
  • 'आज़ादी के 75 वर्षों में देश की विकास यात्रा में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का मैं श्रद्धा-पूर्वक स्मरण करता हूँ और देश के प्रत्येक हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर और देशवासी का अभिनंदन करता हूँ।'
  • 'COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के सामर्थ्य का प्रमाण COVID-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में नजर आया है और एक साल से कम समय में 150 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन डोज़ लगाने का रिकॉर्ड पार किया।'
  • सरकार और नागरिकों के बीच विश्वास, समन्वय और सहयोग, लोकतन्त्र की ताकत का अभूतपूर्व उदाहरण है, देश में 90% से अधिक वयस्क पहली डोज़ और 70% से अधिक लोगों ने दोनों डोज़ मिल चुकी हैं।


यह भी पढ़े :-  कानपुर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, नरेंद्र मोदी समेत राजनेताओं ने जताया दुःख