
BKU ने कहा-देश के किसान मनाए विश्वासघात दिवस, आरोप- केंद्र के आश्वासन पर नहीं हुए मांगे पूरी
- भारत सरकार के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद दिल्ली की सभी बॉर्डरो को किसानों और भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने जगह को खाली कर दिया था।
- सरकार को कहने के बाद देश के किसानी हित में किए वादें पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने 31 जनवरी को ‘विश्वासघात दिवस' मनाने का कहा है।
- राकेश टिकैत ने ट्ववीट कर कहा कि 'देश के किसानों के साथ वादाखिलाफी कर किसानों के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया गया है किसान लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहें।'
- टिकैत ने आगे कहा कि 'सरकार के 9 दिसंबर के जिस पत्र के आधार पर आन्दोलन स्थगित किया गया था, सरकार ने उनमें से कोई वादा अभी तक पूरा नहीं किया है. विश्वासघात दिवस!
- किसान विरोधी 3 कृषि कानूनों को वापस लेने की मुख्य मांगों को लेकर नवंबर 2020 में वर्तमान बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के साथ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन किया था।
यह भी पढ़े :- अमित शाह चुनाव जनसंपर्क अभियान से जुड़े, कहा- गन्ना किसानों को करेगी सूद के साथ भुगतान




























































