
अमित शाह चुनाव जनसंपर्क अभियान से जुड़े, कहा- गन्ना किसानों को करेगी सूद के साथ भुगतान
- गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जनवरी को मुजफ्फरनगर और देवबंद में जनसंपर्क अभियान से जुड़े और कहा 'भाजपा को उत्तर प्रदेश की जनता का असीम स्नेह और समर्थन मिल है।'
- उन्होंने कहा कि 'मुजफ्फनगर में हुए दंगों के बाद आरोपियों को पीड़ित और पीड़ितों को आरोपी बना दिया गया था और भाजपा हमेशा दंगों के पीड़ितों के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही।'
- सपा पर कहा कि 'आपने अगर इस बार वोट देने में गलती की, तो दंगे कराने वाले फिर से लखनऊ की कुर्सी पर बैठ जाएंगे, अखिलेश बाबू मेरे आंकड़े पर और अपने समय के आंकड़े लेकर प्रेसवार्ता करिए।'
- आंकड़ों के अनुसार 'बीजेपी के 5 साल में UP में डकैती 70%, लूट 69%, हत्या 30%, अपहरण 35% और बलात्कार के मामलों में 30% से ज्यादा की कमी दर्ज़ की गई है।'
- उप्र सरकार ने गन्ना किसानों का करीब 1.48 लाख करोड़ रुपये चुकाया है और भाजपा के संकल्प पत्र में गन्ने के भुगतान में अगर देरी होगी, तो भुगतान सूद के साथ चीनी मिलें किसानों को देंगी।




























































